21 DTC Karmchari Ekta Union members joined ShivSena in presence of Dr Abhishek Verma ~ Dec 19 2025
Posted on: December 20, 2025
21 members of the DTC Karmchari Ekta Union (Regd.) joined ShivSena (NDA) after expressing confidence in the party’s policies. The programme was held at the Chhatarpur residence under the leadership of Dr. Abhishek Verma, Chief National Coordinator Alliance and Elections, ShivSena (NDA).
Dr. Verma stated that ShivSena will continue to raise a strong voice for hardworking employees and deprived sections, and assured full support in addressing legitimate employee demands.
Union President Lalit Chaudhary, along with other office bearers, reaffirmed their resolve to strengthen the organisation in Delhi. They also committed that approximately 5,000 members of the DTC union in Delhi would be inducted into ShivSena within the next couple of weeks.
Dr. Verma recalled the legacy of Balasaheb Thackeray, who aligned ShivSena with the workers’ movement in Maharashtra and institutionalised trade union support through the Bharatiya Kamgar Sena, ensuring that the voice of labour remained central to ShivSena’s politics.
डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन (रजि.) के 21 सदस्यों ने शिवसेना (NDA) की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम शिवसेना (NDA) के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (गठबंधन एवं चुनाव) डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में छतरपुर स्थित आवास पर आयोजित हुआ।
डॉ. वर्मा ने कहा कि शिवसेना मेहनतकश कर्मचारियों और वंचित वर्गों की आवाज़ मजबूती से उठाती रहेगी तथा कर्मचारियों की जायज़ मांगों के समाधान के लिए पूरा सहयोग प्रदान करेगी।
इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष ललित चौधरी सहित पदाधिकारियों ने दिल्ली में संगठन को सशक्त करने का संकल्प लिया। साथ ही यूनियन नेतृत्व ने यह भी प्रतिबद्धता जताई कि आगामी कुछ सप्ताहों के भीतर डीटीसी दिल्ली के लगभग 5,000 यूनियन सदस्य शिवसेना की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
डॉ. वर्मा ने बालासाहेब ठाकरे की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में श्रमिक संगठनों के साथ शिवसेना को मजबूती से जोड़ा और भारतीय कामगार सेना के माध्यम से कामगारों की आवाज़ को राजनीतिक मंच प्रदान किया, जो आज भी शिवसेना की मूल विचारधारा का अभिन्न हिस्सा है।