पारिवारिक मूल्य आदर्श एवं सनातन संस्कृति से सुसज्जित मुलाकात !
Posted on: April 21, 2025
पारिवारिक मूल्य आदर्श एवं सनातन संस्कृति से सुसज्जित मुलाकात !
आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को लखनऊ से आए हुए प्रिय साथी संदीप सिंह, विशाल सिंह फूडमैंन ने वर्मा आवास में डॉक्टर अभिषेक वर्मा से पारिवारिक मुलाकात किया। इस मुलाकात में दोनों परिवारों के बीच एक गर्मजोशी भरा माहौल बना, जिसमें विभिन्न विषयों के साथ पारिवारिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और नौनिहालों के भविष्य पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉक्टर अभिषेक वर्मा और उनकी पत्नी श्रीमती एनका वर्मा जी ने दोनों परिवारों का स्वागत किया और मुलाकात को और भी विशेष बना दिया।
इस दौरान डॉक्टर अभिषेक वर्मा एवं श्रीमती एनका वर्मा ने बच्चों पर वात्सल्य और प्यार की वर्षा की । कुँवर आदितेश्वर वर्मा की चंचलता ने मुलाक़ात को जीवंत और अविस्मरणीय बना दिया ।
इस मुलाकात ने दोनों परिवारों के बीच एक मजबूत बंधन को स्थापित किया और हमें पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत के महत्व की याद दिलाई।