Celebrating 11 years of AAJ KA PRAHARI newspaper at Dr Abhishek Verma residence ~ April 4, 2025
Posted on: April 12, 2025
"आज का प्रहरी" परिवार के साथ एक यादगार पल!
आज, हमने नई दिल्ली से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र एवं मासिक पत्रिका "आज का प्रहरी" के 11 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाया! इस अवसर पर प्रधान संपादक श्री संतोष दुबे और पूरी प्रकाशन टीम ने परामर्श संपादक डॉ. अभिषेक वर्मा के आवास पर उपस्थित होकर उनका आभार व्यक्त किया और उनके अमूल्य योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर, आज का प्रहरी के डिजिटल प्लेटफॉर्म का लोगो, माइक आईडी, कंपनी प्रोफाइल, ब्रोशर का विमोचन भी किया गया, जिसे डॉ. अभिषेक वर्मा जी और श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट की प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती एंका वर्मा जी ने किया।
डॉ. वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा, "मीडिया राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो अपनी लेखनी की ताकत से आम जनमानस तक सच पहुंचाकर उन्हें जागरूक करता है और समृद्ध एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।"
डा. वर्मा ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
डॉ अभिषेक वर्मा जी ने सभी से यह आवाहन किया कि आइये हम सब आज का प्रहरी परिवार के रूप में मिलकर एक समृद्ध और सशक्त भारत का निर्माण करें!