The Verma Family

Dr. Abhishek Verma at MSME Sustainable Leadership Convention June 30, 2025

Posted on: July 1, 2025

नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में आयोजित 18वें एमएसएमई सस्टेनेबल बिजनेस लीडरशिप कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2025 कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक वर्मा (मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना – एनडीए गठबंधन एवं चुनाव) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. वर्मा, श्री थाबांग लिनस खुलुमो, उप उच्चायुक्त लेसोथो दक्षिण अफ़्रीका और आयोजक जुही सबरवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। डॉ. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि: “एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ये न केवल हमारे GDP का 30% योगदान देते हैं, बल्कि 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार भी प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का विजन MSME के सहयोग से ही साकार होगा। हमारी सरकार ने वित्तीय सहायता, टैक्स सुधार, और डिजिटल परिवर्तन को प्राथमिकता दी है।” उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना (एनडीए) हमेशा उद्योग हितैषी नीतियों और ग्रामीण उद्यम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। मुख्य अतिथि डॉ. वर्मा ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर देशभर के उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।