The Verma Family

Dr. Abhishek Verma holds press conference with Shivsainiks in Raipur | 21 Sep 2025

Posted on: September 21, 2025

21 सितंबर 2025 को रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में शिवसेना  के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा ने 2028 के आम चुनावों को लेकर पार्टी की आगामी रणनीतियों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना अब केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि एक मजबूत राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में अग्रसर है।

डॉ. वर्मा ने बताया कि पार्टी छत्तीसगढ़ और गोवा जैसे राज्यों में संगठनात्मक विस्तार और जनसमर्थन के लिए विशेष प्रयास करेगी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी 20 सीटों पर दावेदारी की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिवसेना सिर्फ सत्ता के लिए नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और जनआवाज़ के लिए राजनीति कर रही है। डॉ. वर्मा ने पार्टी के मूल मंत्र "राष्ट्र प्रथम, जनता सर्वोपरि" को दोहराया।

भाषा विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "पहले मराठी, फिर हिंदी — यही क्रम सही है। भाषा को लेकर विवाद नहीं होना चाहिए। अगर हिंदी से दिक्कत है, तो पहले बॉलीवुड बंद करना होगा।"

प्रेस वार्ता में डॉ. वर्मा ने साहित्यकारों और पत्रकारों के लिए सम्मान योजना की भी घोषणा की। उनके पिता श्रीकांत वर्मा के नाम पर साहित्यकारों को ₹21 लाख और पत्रकारों को ₹5 लाख की पुरस्कार राशि देने का वादा किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस योजना में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी।