Dr. Abhishek Verma Leads ShivSena Membership Drive in Delhi, Welcoming Hindu Leaders ~ 4 Nov 2026
Posted on: November 5, 2026
डॉ अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक शिवसेना-एनडीए गठबंधन एवं चुनाव के दिशा निर्देश पर शिवसेना दिल्ली प्रमुख संदीप चौधरी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना की सदस्यता अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
डॉ.वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में अनेक प्रमुख राजनीतिक चेहरे शिवसेना से जुड़ेगे और पार्टी का संगठनात्मक आधार देशभर में और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी दिल्ली नगर निगम चुनावों सहित अन्य चुनावों में शिवसेना अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बना रही है।
इस अवसर पर हिंदू सेना के अध्यक्ष श्री विष्णु गुप्ता, हिंदू फ़ोर्स संगठन के प्रमुख दीपक सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित कपूर, एडवोकेट विजित वर्मा आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर श्री एकनाथ शिंदे जी के विचारों को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
#DrAbhishekVerma #ShivSena #NDA #Hindutva #Rashtravad #DelhiPolitics