Dr. Abhishek Verma & Mrs. Anca Verma at Kalki Dham, Shila Sthapana Ceremony June 11, 2025
Posted on: June 11, 2025
दिनांक 11 जून 2025 को श्री कल्कि धाम, संभल (उत्तर प्रदेश) में आयोजित शिला-स्थापना महोत्सव में भाग लेना मेरी पत्नी और मेरे जीवन के उन दुर्लभ, दिव्य और ऐतिहासिक क्षणों में से एक था, जब आत्मा स्वयं को सनातन धर्म की शाश्वत धारा से एकाकार होते हुए अनुभव करती है।
“धर्मो रक्षति रक्षितः” के सूक्त वाक्य को जीवन में धारण करते हुए, मैंने पूज्य द्वारका शारदापीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज, आदरणीय आचार्य प्रमोद कृष्णन जी और समस्त संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उनकी दिव्य दृष्टि, वैदिक विचारों की गूंज और आत्मिक सान्निध्य ने मेरे अंतर्मन को श्रद्धा, भक्ति और संकल्प से भर दिया। यह केवल एक शिलान्यास नहीं था, यह एक धार्मिक पुनर्जागरण का उद्घोष था जहां प्रत्येक ईंट, प्रत्येक मंत्रोच्चार, और प्रत्येक संकल्प एक दिव्य भारत के नव-निर्माण की ओर अग्रसर है।
जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म का विस्तार होता है, तब-तब नारायण स्वयं अवतार लेकर इस धरा पर धर्म की पुनर्स्थापना करते हैं। श्री कल्कि अवतार उसी परंपरा की अगली कड़ी हैं जो केवल संहार नहीं करते, वे धर्म, मर्यादा और सत्य की पुनर्स्थापना करते हैं।
आज जब भारत और सम्पूर्ण विश्व के हिंदू सनातन धर्म की गरिमा को पुनः जागृत कर रहे हैं, तब यह हमारा परम कर्तव्य है कि हम धर्म की रक्षा के लिए संगठित हों, और उस चेतना को पुनर्जीवित करें जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने युगों पूर्व स्थापित किया था।
कल्कि धाम केवल एक तीर्थ नहीं होगा, यह भारत के सांस्कृतिक आत्मबल, धार्मिक चेतना और आध्यात्मिक क्रांति का प्रतीक बनेगा।”
इस पावन अवसर पर हमारी आत्मा को जो ऊर्जा, प्रेरणा और संकल्प प्राप्त हुआ, वह अब जीवन भर सनातन धर्म, राष्ट्र और हिंदुत्व की सेवा में समर्पित रहेगा।
जय श्री कल्कि भगवान
On June 11, 2025, my wife and I had the rare honour of participating in the Shila Sthapana Mahotsav at Shri Kalki Dham, Sambhal (Uttar Pradesh) — one of those rare, divine, and historic moments in life when the soul feels completely immersed in the eternal flow of Sanatan Dharma.
Embracing the sacred truth of “Dharmo Rakshati Rakshitah”
(Dharma protects those who protect it)
I received the blessings of Jagadguru Shankaracharya Swami Shri Sadanand Saraswati Ji Maharaj, Acharya Pramod Krishnam Ji, and the revered saints present at the occasion.
Their divine presence, Vedic wisdom, and spiritual guidance filled my heart with devotion, inner stillness, and renewed resolve. This was not just a foundation stone ceremony, it was a clarion call for a dharmic renaissance, where every stone, every chant, and every resolve marked the beginning of a new, divine Bharat.
Whenever Dharma declines and Adharma rises, the Supreme incarnates on Earth to restore balance.
Lord Kalki is the next manifestation in that divine lineage….not merely a destroyer of evil, but the harbinger of righteousness, truth, and cosmic order.
At a time when India and the global Hindu community are reawakening to the glory of Sanatan Dharma, it is our supreme duty to unite for its protection and revival, to rekindle that sacred consciousness once envisioned by our ancient Rishis.
Shri Kalki Dham will not just be a pilgrimage site, it shall emerge as a symbol of India’s cultural strength, spiritual resurgence, and sacred revolution.
On this blessed day, the energy, inspiration, and determination we received now stands dedicated, for life, to the service of Sanatan Dharma, our Nation, and Hindutva.
Jai Shri Kalki Bhagwan