The Verma Family

Dr Abhishek Verma presiding chair at fmr RSS Chief Rajju Bhaiya event ~ Jan 29, 2026

Posted on: January 29, 2026

आज कंस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक पूज्य प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ जी की जयंती के अवसर पर “लोक पहल” द्वारा आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन डॉ अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस गरिमामय कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक माननीय श्रीमान दिनेश जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख माननीय श्री पदम सिंह जी, दिल्ली विधानसभा के उप सभापति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय श्री मोहन सिंह बिष्ट जी, एचआईआईटी विश्वविद्यालय गाजियाबाद के कुलाधिपति एवं पूर्व सांसद माननीय प्रो. अनिल अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आशुतोष सिंह तोमर (असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय) द्वारा किया गया।

संगोष्ठी में राष्ट्र निर्माण, संगठनात्मक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं समकालीन सामाजिक विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर डॉ वर्मा ने कहा कि पूज्य राज्जू भैया जी के विचार आज भी राष्ट्रसेवा और समाज निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं, उनके द्वारा बताए रास्ते से विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को बल मिलता है।