इंडिया इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2025 ~ इंडिया हैबिटेट सेंटर
Posted on: April 20, 2025
“इंडिया इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2025” — चार्ल्स वाल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक, गरिमामयी और प्रेरणादायक आयोजन
आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडिया इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव 2025 ने उस हर तत्व को समेटा जो एक समृद्ध, सशक्त और जागरूक भारत के स्वप्न को साकार करता है।
इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा देशभर से चयनित विशिष्ट समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया।
इस भव्य आयोजन की सबसे विशेष बात इसकी अद्वितीय उपस्थिति रही — जहाँ तीन भारतीय राज्यों के पूर्व उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, दक्षिण अफ्रीका के सड़क परिवहन मंत्री, विभिन्न देशों के राजदूत, पीसीएस और आईएएस अधिकारी, कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रमुख कंपनियों के निदेशक और भारत के कोने-कोने से पधारे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने इस मंच की गरिमा और प्रतिष्ठा को और ऊँचा किया।
मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक वर्मा ने अपने प्रेरणादायक भाषण में 2047 तक विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट और सशक्त दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने बालासाहेब ठाकरे जी के आदर्शों का स्मरण करते हुए युवाओं से सनातन मूल्यों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि “एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण तभी संभव है जब युवा वर्ग अपनी संस्कृति, विरासत और मूल्यों से जुड़े रहकर आगे बढ़े।
डॉ. वर्मा ने इस आयोजन के संयोजक श्री अभिषेक पांडे को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह मंच न केवल सम्मान का अवसर बना, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत भी सिद्ध हुआ।