The Verma Family
कविता श्रीकांत जी की जीवन थी, राष्ट्र जिनका कर्मक्षेत्र, उनकी पुण्यतिथि पर नमन ~ डॉ.अभिषेक वर्मा
Posted on: May 17, 2025
कविता श्रीकांत जी की जीवन थी, राष्ट्र जिनका कर्मक्षेत्र, उनकी पुण्यतिथि पर नमन: डॉ.अभिषेक वर्मा
25 मई को देश के महान साहित्यकार, पत्रकार, कवि और दो बार राज्यसभा सांसद रहे स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा जी की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश के सतना जिले में नागौद के वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी तथा स्मृति आयोजन होंगे, जिसमें डॉ. हेमंत पांडे, डॉ. राहुल सिंह गहरवार, शरद पांडे, जय कुमार शर्मा, देशराज सिंह पटेल, पप्पू छतानी, संतोष गेलानी, जितेन्द्र जीवनी, जीतू वसानी समेत कई सम्माननीय लोग उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम की सफलता हेतु डॉ.अभिषेक वर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की एवं आयोजन समिति का आभार जताया।