The Verma Family

Swami Kailashanand Ji praises Dr Abhishek Verma work for Sanatan Dharma: Nov 26, 2025

Posted on: November 28, 2025

On 26 November 2025, Dr. Abhishek Verma, Chief National Coordinator of ShivSena (NDA), hosted Swami Kailashanand Ji Maharaj, Mahamandaleshwar of Niranjani Akhara, at his residence, where Swami Ji blessed the Verma family.

During the interaction, Swami Ji spoke with appreciation about Dr. Verma’s sustained efforts for the promotion of Sanatan Dharma, noting that such work strengthens cultural values, inspires the next generation, and supports social harmony. Discussions focused on Sanatan values, social harmony, and welfare-oriented initiatives.

Swami Ji offered heartfelt blessings to Dr. Verma’s wife, Smt. Anca Verma, and son Aditeshwar Verma, and conveyed his wishes for good health, prosperity, and continued commitment to dharma and public welfare.
 

26 नवंबर 2025 को शिवसेना (NDA) के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज का पावन आगमन हुआ। स्वामी जी ने वर्मा परिवार को स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया।

भेंट के दौरान स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और जन-जागरण हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की। स्वामी जी ने कहा कि ऐसे प्रयास संस्कार, धर्म-चेतना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करते हैं और लोककल्याण की दिशा में सकारात्मक प्रेरणा देते हैं।

विचार-विमर्श में सनातन मूल्यों, सामाजिक समरसता और समाज-कल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। स्वामी जी ने वर्मा परिवार को, विशेष रूप से श्रीमती अंका वर्मा एवं युवराज आदितेश्वर वर्मा को, स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान करते हुए स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की मंगलकामनाएँ दीं।